अंबाला, हरियाणा/नगर संवाददाताः सूमनोहर सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों को फ्री वाई-फाई कैंपस बनाने का एलान किया है। सरकार की इस योजना को कामयाब बनाने के लिए रिलायंस जियो सहयोग करेगी और सभी सरकारी कॉलेजों को मुफ्त में अपनी सेवाएं देगी। इस य़ोजना के तहत कॉलेज के छात्रों और स्टाफ को 20 एमबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से इन्ट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में एक साल तक मुफ्त दिया जाएगा। इन सबके अलावा वाई-फाई चलाने में होने वाले बिजली के खर्च का भुगतान भी रिलायंस-जियो करेगा। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि आजकल इंटरनेट का चलन बहुत आम हो गया है। महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इंटरनेट चलाने के लिए पहले साइब कैफे जाना पड़ता था लेकिन उन्हें अब ये सुविधा कॉलेज में ही मिलेगी। उन्होंने कहा इस सुविधा लगभग 20 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। कॉलेज के स्टाफ को भी ये सुविधा फ्री में दी जाएगी। आपत्तिजनक साइट्स को लॉक कर दिया जाएगा ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर पाए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














