रिपोर्टर संजय पुरी सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिविल सर्जन डा.अदिती सलारिया और एसएमओ डा.सुनील चंद की अध्यक्षता में वार्षिक भंडारा करवाया गया। इससे पहले सवेरे हवन-यज्ञ करवाया गया। जिसमें सभी स्टाफ ने आहुतियां डालकर मरीजों के जल्द स्वस्थ होने और सुख समृदि की कामना की। सिविल अस्पताल में बने मंदिर परिसर में कंजक पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन डा.अदिती सलारिया और एसएमओ डा.सुनील चंद ने भंडारे को शुरू करवाया। अस्पताल में सैंकडो स्टाफ सदस्यों और लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। सेहत अधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से वार्षिक भंडारा करवाया गया। जिसमें डाक्टरों, स्टाफ सदस्य और सहयोग सज्जनों का पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर फार्मेसी अफसर अंकुश महाजन आशु, गौरव महाजन, हिमांशु, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, एलटी नरेंद्र कुमार, डा.विश्व बंधु, डा.ओपी विग, डा.प्रियंका ठाकुर, डा.शैलेंद्र, डा.रोहित भारद्वाज, डा.पुनीत जमवाल, रेडियोग्राफर रवि कुमार, मोनू मेहरा, गोलू समेत सिविल सर्जन आफिस से अधिकारी, डाक्टर्स व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















