रिपोर्टर – राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में पुलिस गार्ड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई। बैठक में जिले की भौगोलिक स्थिति, धार्मिक स्थलों तथा अनुभागवार थाना एवं चौकी व्यवस्था की जानकारी ली गई। साथ ही जिले में घटित अपराधों एवं साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केन-बेतवा परियोजना से संबंधित गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक ने थानों में जब्त माल को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा उसके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया। आगामी श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के स्थानों को चिन्हित करने, बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा लगातार पुलिस मूवमेंट बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, थाना-चौकी एवं पुलिस आवासीय परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने, बीट एवं माइक्रो-बीट व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जेल से रिहा होने वाले व्यक्तियों की निगरानी, जमीनी विवादों पर सतर्क दृष्टि रखने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा माइनर एक्ट के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटेल सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Madhya Pradesh Chhatarpur अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त...
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















