रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे स्कूल वैन चालक गिरीश मिश्रा, निवासी उन्नाव, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची सहमी हुई थी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुखार और सिर में दर्द की शिकायत होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बच्ची ने वैन चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बच्ची को आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















