रिपोर्टर – कानाराम घांची :- आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत राजस्थान के दौसा, डीग, सोमेसर, खैरथल, गंगापुर सिटी, गोटन, बाड़मेर एवं जैसलमेर सहित प्रदेश के आठ आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर दौसा में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री हरीभाऊ बागड़े जी के साथ सहभागिता कीविश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी से सुसज्जित ये स्टेशन न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे, बल्कि राजस्थान में पर्यटन, व्यापार, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेंगे। यह पहल “विरासत भी, विकास भी” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।राजस्थान को विकास की यह ऐतिहासिक सौगात प्रदान करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















