राजपथ पर हरियाणा की झांकिया होंगी आकर्षण का केंद्र

गुरुग्राम, नगर संवाददाताः राजपथ पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में हरियाणा राज्य की झांकी खेल क्षेत्र में भारत के गौरव को प्रदर्शित करती नजर आएगी। शनिवार को दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया गया। हरियाणा खेल में नंबर वन’ की थीम पर तैयार हरियाणा की झांकी पर केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी खड़े नजर आएंगे। जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। इससे पहले वर्ष 2017 में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर हरियाणा की झांकी का चयन किया गया था।
हरियाणा की झांकी दो भागों में विभाजित है। सामने वाले भाग में घोड़े और एक शंख है। रथ खींचने वाले घोड़े महाभारत युद्ध के ‘विजय रथ’ का प्रतीक हैं। यहां रखा गया शंख भगवान कृष्ण के शंख का प्रतीक है। झांकी के दूसरे भाग को चार भागों में बांटा गया है। पहले भाग में ओलिंपिक खेलों की तर्ज पर बने अखाड़े में दो पहलवान मैट पर कुश्ती मुकाबले का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। पिछले दो हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के 10 नामी खिलाड़ी खड़े नजर आएंगे। झांकी के पीछे की तरफ भाला फेंक मुद्रा में ओलंपियन नीरज छपरा की आदमकद प्रतिकृति होगी। झांकी के दोनों किनारों पर बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, निशानेबाजी, डिस्कस-थ्रो और हॉकी जैसे हरियाणा के चयनित खेलों के खिलाड़ियों की गतिविधियों को उच्च राहत में दर्शाया गया है।
सेक्टर-38 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 26 जनवरी को लेकर नगर निगम की शहर की स्वच्छता और कूड़े से बिजली बनाने की निकाली जाने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसको लेकर नगर निगम ने दिल्ली की एक एजेंसी को झांकियां बनाने की जिम्मेदारी दी। जो झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मुख्यालय हरिओम अत्री ने कहा कि बंधवाड़ी में लगाए जाने वाले कूड़े से बिजली बनाने का संयंत्र की झांकी गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को क्या-क्या काम करने चाहिए, जो झांकी के माध्यम से लोगों को जानकारी देने का प्रयास होगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। समारोह स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कोविड प्रोटोकॉल की पालना, बैरिकेडिंग, परेड व सलामी दस्ता, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान आदि की व्यवस्था संबंधित विभागों को करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि कोविड संक्रमण संकट काल में सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार समारोह आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल ताऊ देवी लाल खेल परिसर में शुरू कर दी गई हैं। समारोह की तैयारियां भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही की जा रही हैं। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन में भीड़ कम रखने के लिए पीटी, डंबल व लेज्यिम शो की प्रस्तुति को रद्द कर दिया गया
है। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पहले की अपेक्षा कम ही रखे जाएंगे। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों की वृद्ध अवस्था और आयु को ध्यान में रखते हुए उनके निवास पर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वयंसेवी व निजी संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, बलिदानियों, शहीद सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान करना हमारी समृद्ध परंपरा है, युवा पीढ़ी को देश भक्ति की प्रेरणा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here