गुरदासपुर, रोहित महाजन: शिवसेना पंजाब की एक बैठक धारीवाल में जिला प्रवासी प्रधान जोगिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब युवा प्रधान रोहित महाजन विशेष रूप से शामिल हुए महाजन ने बताया कि बड़े दुख की बात है कि जब से कांग्रेस सरकार पंजाब में सत्तासीन है उस वक्त से हिंदू मंदिरों में बेअदबी का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन कहीं ना कहीं बेअदबी के मामले होते ही रहते हैं इसके बढ़ने का मूल कारण यह है कि किसी भी बेअदबी करने वाले को आज तक सजा नहीं मिली उसे पकड़ कर छोड़ दिया जाता है जिसके कारण इन लोगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इस सब के पीछे सरकार का बहुत बड़ा हाथ है लेकिन शिवसेना पंजाब अब इस बात को सहन नहीं करेगी अभी कल ही पटियाला के इतिहासिक काली माता मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा जंगला पार करके माता जी की मूर्ति के साथ लिपट जाना बड़ी ही दुखदाई घटना है महाजन ने केंद्र सरकार से मांग कि हां की बेअदबी करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानून बनना चाहिए और इनको तुरंत जेल होनी चाहिए ताकि आगे से कोई इस तरह की हरकत करने के बारे में भी ना सोचे पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कट्टरपंथी ताकतें इस तरह के घिनौने कार्य करवा रही है ताकि दो समुदायों में झगड़ा करवाया जा सके और पंजाब के माहौल को दोबारा आतंकवाद की भट्टी में धकेला जा सके इस अवसर पर राकेश खोसला रोमी महाजन रकेश रनिया नरेंद्र रमेश आदि उपस्थित थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















