जयपुर, राजस्थान, महेन्द्र सिंहः गहलोत ने कहा कि हमने सरकार में शांति व अहिंसा प्रकोष्ठ बनाया है। आपस सोच सकते हैं क्यों बनाया है ? आप जानते हैं देश में माहौल ऐसा ही है। हमें गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उन ताकतों का मुकाबला करना है, जो लोगों को गुमराह कर रही हैं। गुमराह करने वाली ताकतों का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले देश में क्या था और आज देश कहा है। फिर भी हमे सुनना पड़ता है कि 70 साल में क्या हुआ हैं। आप सोच सकते हैं कि कैसे लोग इस तरह की बातें करते हैं। येय फासिस्टवादी लोग है। ना इनका संविधान में विश्वास है और ना ही लोकतंत्र में है। इनका लोकतंत्र में विश्वास होता तो ऐसी भाषा कभी सुनने को नहीं मिलती। गहलोत ने कहा कि आज माहौल अलग बन गया हैं। चुनौती हमारे सामने है। हम सुशासन दे रहे हैं। विकास की कोई कमी नहीं रख रहे हैं। इस दौरान गहलोत ने कोरोना काल के काम के बारे में भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, महापौर मुनेश गुर्जर, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खां बुधवाली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















