मोदीनगर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता : निवाड़ी थानाक्षेत्र में गंगनहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। निवाड़ी थानाप्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि सोनिया विहार रेगूलेटर से आगे एक युवक का शव नहर में पानी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के आसपास और शव चार दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















