रिपोर्टर – रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय “त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव” की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह ने शिक्षा और संस्कार के निर्माण में ‘मातृशक्ति’ की भूमिका को सर्वोपरि बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा बरनवाल और मुख्य वक्ता डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को साहित्य व मानवीय मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शिवलली सिंह चौहान जी ने की, जिन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में माताओं को आधारशिला बताया। समारोह में विद्यालय के उन पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया जो आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर आसीन हैं, जिनमें मुख्य रूप से :- शिवांक सिंह (DSP), अमन वर्मा (IPS), डॉ. मोहित सिंह (IIT प्रोफेसर), शिशिर दीक्षित (डायरेक्टर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी), अभिषेक दीक्षित (GST इंस्पेक्टर), अभिषेक सिंह (डायरेक्टर) और काजल गुप्ता (SBI मैनेजर), अभिषेक यादव (डॉक्टर एम्स रायबरेली), सतेंद्र राजपूत (UPP साइबर क्राइम ब्रांच), सुनील यादव (UPP) शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया और उपस्थित माताओं को नववर्ष 2026 का कैलेंडर व हैंडबैग भेंट देकर सम्मानित किया। मातृशक्ति की उपस्थिति से यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य रहा।




















