गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को बच्चियों को कानून की जानकारी देने के लिए एक अभियान चलाया। इसमें सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्राओं को भारती संविधान में मिले उनके अधिकार और सुरक्षा के लिए बने कानून की जानकारी दी। विभिन्न स्कूल कॉलेजों में आयोजित शिविर में थाना प्रभारियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। बताया कि कहीं भी और किसी भी तरह के असुरक्षा का एहसास होने पर वह महिला हेल्प लाइन पर फोन कर तत्काल मदद हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्विज का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संबंधित स्कूल या कॉलेज प्रबंधकों ने भरपूर सहयोग किया।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















