गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता : गोल्फ लिंक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जगबीर सिंह एकेडमी ने दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक व बालिका वर्ग में हुई प्रतियोगिता के अंडर 19 व अंडर 15 के मुकाबले खेले गए। एकेडमी के संचालक विजय चौधरी व अजय चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़कों की कुल 20 और लड़कियों की 15 टीमों ने भाग लिया था। कुल 35 टीमों के बीच यह सभी मुकाबले खेले गए। इसके बालिका वर्ग के अंडर 19 में पिवोट एकेडमी ने विजेता का ताज पहना। जबकि अंडर 15 में डीडीबीए की टीम विजेता बनीं। वहीं, बालक वर्ग के अंडर 19 में एक्सपर्टो ने खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि अंडर 15 में जेएसएसए टीम विजेता बनी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















