रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ. हिमानी खन्ना, डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक छतरपुर एवं छतरपुर सदर विधायक श्रीमती ललिता यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। ट्रैफिक पार्क में आमजन, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने हेतु सिग्नल लाइट, रोड साइन, बस स्टैंड, स्कूल, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, रोड क्रॉस, जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ, स्पीड लिमिट, टर्निंग सहित विभिन्न मॉडल, बोर्ड एवं बैनर स्थापित किए गए हैं। चित्रकारों द्वारा की गई आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा गलत ओवरटेकिंग से बचने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। वहीं वेस्ट टू बेस्ट अभियान के अंतर्गत कबाड़ सामग्री से दोपहिया वाहन एवं साइलेंसर गेट जैसी संरचनाओं का निर्माण भी किया गया है। ट्रैफिक पार्क में एक खुले मंच का निर्माण किया गया है, जिससे स्कूल, कॉलेज एवं सामाजिक संस्थाएं यातायात जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाले नागरिकों, चित्रकारों, छात्रों, राहवीर अभियान के सदस्यों एवं हेलमेट बैंक से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस पहल को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Home Madhya Pradesh Chhatarpur आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की...
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















