सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति को गोली मारी

नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 51 के होशियारपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार माली हैं। वह सुबह करीब दस बजे अपनी मोपेड से सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने पीछे से कृष्ण को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से कृष्ण बाइक से गिर गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने वारदात के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश कर रही है। एडीसीपी का कहना है कि कृष्ण कुमार पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। कई जगहों की फुटेज में आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं कृष्ण की हालत नाजुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here