गाजियाबाद, नगर संवाददाता: चिरंजीव विहार सेक्टर छह में रहने वाले मनीष त्यागी ने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी राखी त्यागी घरेलू काम से शास्त्री नगर ई-ब्लॉक के मार्केट में जा रही थीं। बाजार में घुसने से ठीक पहले पीछे से आए एक बाइक सवार ने अचानक से झपट्टा मारा और उनके कंधे से बैग लूट कर तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गया। मनीष त्यागी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी की पर्स में पांच हजार की नगदी के अलावा एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। क्षेत्राधिकारी कविनगर अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















