गाजियाबाद, नगर संवाददाता: सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने मगलवार को जलियावाला बाग के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धाजंलि दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से ही देश आजाद हो पाया। जगदीश नगर में पार्टी कार्यालय पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में शहीद हुए भारत माता के लालों के बलिदान के बारे में बताया। संरक्षक सतेंद्र यादव ने जलियांवाला बाग कांड की घटना की निंदा कर शहीदों के बलिदान का याद कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में मनोज कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, अनिल सिन्हा, टीआर0 दुबे, राधेश्याम शर्मा, अमरेश सिंह, जेपी दुबे, योगेन्द्र, आन्नद मणि त्रिपाठी, केके ओझा, श्रीमती बिन्दु पाण्डेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















