गाजियाबाद, नगर संवाददाता: इंदिरापुरम के एक कारोबारी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उनसे जनप्रतिनिधियों के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-3 में शिव कुमार अग्रवाल की हार्डवेयर की दुकान है। उनका आरोप है कि एक युवक दो जनप्रतिनिधियों के नाम पर उनसे पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रंगदारी मांगता है। उन्होंने दो-चार दिन उसे रुपये दे दिए। अब युवक 15 हजार रुपये प्रतिमाह मांग रहा है। सोमवार रात को ही उन्हें रुपये देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें पीटा। बचाव में आए उनके भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने 35-40 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में काल किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















