कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रेड क्रॉस सोसाइटी कुशीनगर की नई कार्यकारिणी के गठन के संबंध में सदस्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस के 49 सदस्यों में से 10 लोगों की बॉडी का चुनाव किया गया। चेयरमैन के लिए संजय कुमार, वाइस चेयरमैन के लिए अजय गुप्ता, अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी को चुना गया। जिलाधिकारी ने निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी, एवं कोविड-19 से सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सकारात्मक योगदान दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि कोविड-19 रेड क्रॉस के लिए यह एक अवसर है सहयोग भावना प्रदर्शित करने के लिए। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोरोना काल में इसकी आवश्यकता है एवं सदस्यों से अपील की कि आमजन में टीकाकरण के भ्रम को दूर करें तथा लोगों में जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खडडा अरविंद कुमार, तमकुहीराज एआर फारूकी, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश सहित सोसायटी के सदस्यों सहित समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















