आगरा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय छह युवकों में से तीन युवक जवाहर पुल के नीचे डूब गए। पुलिस सोमवार सुबह से ही गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। थाना न्यू आगरा कौशलपुर के रहने वाले छह लोग रविवार शाम को यमुना में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय तीन युवक डूबने लगे। यह जब उनके अन्य साथियों ने देखा, तो उन्होंने लोगों से मदद लेने के लिए शोर-शराबा किया। यमुना किनारे बैठे लोगों ने डूब रहे युवकों को निकालने के लिए मदद भी की, लेकिन निकाल नहीं पाए। इसकी जानकारी मिलते ही छत्ता चैकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन शाम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद आज सुबह फिर से गोताखोरों के माध्यम से ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। डूबने वाले युवकों के नाम गौरव, सोहन और कलुआ बताये जा रहे हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















