जौनपुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार के पास रविवार की देर रात कार व ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिंड़त हो गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। ग्रामीणों ने कार चालक को जमकर पीटा, जिसकी हालत भी गंभीर है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिससे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार (40) निवासी इजरी, सुभाष यादव (35) निवासी सेहमलपुर, प्रवेश यादव निवासी इजरी के रूप में की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















