मीरजापुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: नगर के फतहां स्थित प्रधान डाकघर का सरर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। जिन सरकारी कर्मचारियों का एकाउंट पोस्ट आफिस में है, वे अपना वेतन व पेंशन तक नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके आलावा अन्य उपभोक्ता अपने ही पैसों की जमा एवं निकासी नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके समक्ष आर्थिक दिक्कतें आन पड़ी हैं। रुपये निकालने की गजर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे उपभोक्ता पोस्ट ऑफिस आकर काउंटर पर पैसा मिलने की आस में 04 बजे तक पंक्ति में खड़े रहते हैं। लेकिन पैसा नहीं मिलने से मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। ग्राहकों की मानें तो यह सिलसिला 24 मार्च से ही जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत में भाग्य आजमाने वाले कई उम्मीदवारों का खाता भी पोस्ट ऑफिस में है। धन निकासी नहीं मिल पाने से उनकी तैयारियां नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा मासिक जमा योजना, निकासी आदि के कार्य भी प्रभावित हैं। उधर, डाक अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेटवर्क नहीं मिलने से दिक्कतें आ रही हैं। नेटवर्क सही करने के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क पर शिकायत कर दी है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















