कानपुर, नगर संवाददाता: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपनी कमर कसते हुए यात्रियों को कोविड -19 का पालन कराने में जुट गया है। वहीं मुम्बई व अन्य राज्यों से आने वालों पर विशेष नजर बनाए हुए है। सिटी साइड कोरोना जांच कैम्प लगा कर उनका परीक्षण भी किया जा रहा है। कानपुर सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिसको लेकर कोविड-19 का भी पालन कराया जा रहा है। जिसमें कि सिटी साइड घण्टाघर की तरफ कोरोना जांच कैम्प लगाकर जांच की जारी है, साथ ही कैंट साइड की तरफ आने वाले यात्रियों के सामानों को सेनिटाईजेशन करने के साथ ही उनकी शरीर का तापमान दर्ज करते हुए उनको सेंट्रल परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। डिप्टी सीटीएम का कहना है कि कानपुर सेंट्रल में तैनात सभी रेलवे कर्मचारियों को कोविड-19 का पालन करते हुए दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनना भी अनिवार्य है। इससे हम कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कारगर साबित होगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















