मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: किठौन थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। किठौर कस्बे के हापुड़ अड्डा के निकट रहने वाला अनस मंगलवार की देर रात अपने रिश्तेदार गुड्डू के साथ कहीं से वापस अपने लौट रहा था। गढ़ रोड पर गैस एजेंसी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगांे ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां पर डाॅक्टरों ने अनस को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए गुड्डू को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बुधवार को इस दुर्घटना के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाहन चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















