कानपुर देहात, नगर संवाददाता: राजपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को आग लगने से एक ही परिवार के चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में चार मवेशी और बेटी की शादी के लिए रखा गया दहेज का पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। राजपुर के बदनपुर डेरा गांव में रहने वाले रज्जू सिंह की पत्नी प्रेमवती दोनों बेटे कैलाश, धर्मेंद्र बेटी रेखा के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी बीच घर में आग लगने की सूचना पाकर सभी परिवार के लोग आनन-फानन में खेत से घर की ओर भागकर पहुंचा कि आग ने अपना विकराल रुप ले लिया। इस बीच परिजन ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में आग लगने से घर में रखी नकदी और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई हैं। धर्मेंद्र की चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कैलाश की बेटी की 27 अप्रैल को शादी होनी है। इसको लेकर घर में रखा गया सारा दहेज का सामान जलकर स्वाहा हो गया। प्रेमवती ने बताया कि इस अग्निकांड में वो सब खत्म हो गया, जिससे उनके परिवार की जीविका चलती थीं। घटना की जानकरी पर एसडीएम सिकंदरा रमेश यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायेजा लिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को सहायता दिलाई जायेगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















