फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। इस हादसे में मां बेटा झुलस गये। वही घर में रखा सामान व नकदी भी जल गई। थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर सीवर पम्पिंग स्टेशन के पास सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से आग की लपटे उठती देख आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया गया है कि यह मकान शिवनारायण उर्फ बंटी राजपूत का है। आग की चपेट में आने से ऊनकी पत्नी सुमन व बेटा बबलू गंभीर रूप से जले है। जिन्हें उपचार के लिये पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बेटी पुष्पा भी झुलसी हुई बताई गई है। परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय सिलेंडर लीक हो जाने से हादसा हुआ है। आग से घर का सामान व हजारों की नकदी जली है। इधर, सूचना मिलते ही नगर विधायक मनीष असीजा तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को धैर्य बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















