हाथरस, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: कोरोना वायरस एक बार रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गईं हैं। लेकिन विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों का भी दायित्व है कि वह इस सब में अपना सहयोग प्रदान करें। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें। धूम्रपान करने से बचें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार बताते हैं कि धूम्रपान से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। जिसके चलते वह लोग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों को कोरोना का खतरा कई गुना अधिक रहता है। बीड़ी-सिगरेट ही नहीं बल्कि अन्य तम्बाकू उत्पादों के साथ ही हुक्का, सिगार, ई-सिगरेट के प्रयोग से आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग के हर कर्मी द्वारा 100 प्रतिशत दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करना स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना, अनावश्यक कहीं भी भीड़ न जुटने देना, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जैसे उपायों को लोगों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर कोविड-19 से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। डॉ. विजेंद्र सिंह ने अपील की सभी लोग वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















