मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: मेडिकल थाना क्षेत्र में एक टेंट कारोबारी ने पूरे परिवार सहित जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर टेंट कारोबारी के परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। कारोबारी और उसके बेटे की हालत गंभीर बनी है। घटना का कारण टेंट कारोबारी पर मोटा कर्जा बताया जा रहा है। शास्त्रीनगर स्थित अंसल कॉलोनी निवासी संदीप आनंद का टेंट का कारोबार है। मंगलवार की देर रात संदीप और उनकी पत्नी रश्मि सहित बेटे ऋषभ ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। लोगों ने टेंट कारोबारी के पूरे परिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम ने बताया कि बुधवार की दोपहर उपचार के दौरान कारोबारी की पत्नी रश्मि की मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि संदीप का चाणक्यपुरी रोड पर आनंद टेंट हाउस था। वर्ष 2018 में इस टेंट हाउस में आग लग गई थी। जिसके बाद से संदीप कर्ज के बोझ तले दबता चला गया। परिवार द्वारा जहर खाए जाने का कारण भी पूरे परिवार पर मोटा कर्जा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















