गाजियाबाद, नगर संवाददाता: खोड़ा में पिछले 10 महीनों से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को खोड़ा वार्ड संख्या 18 स्थित बिहारी मोहल्ले में बैठक की। खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि दो से तीन दिन के अंतराल पर स्थानीय निवासियों को पानी मिल रहा है। मजबूरी में लोग निजी पानी के टैंकर मंगा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी पानी की समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खोड़ावासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। बैठक में दिलबेंद्र, ललित, नरेंद्र, केशव, अमर सिंह, शशि भूषण, गिरीश सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















