कानपुर, नगर संवाददाता: कानपुर के रायपुरवा में रहने वाला नाबालिग किशोर गंगा में नहाते हुए डूब गया। पानी में उतराते हुए किशोर का शव उन्नाव सीमा के शुक्लागंज थाना क्षेत्र में जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर की शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। रायपुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर विनय दोस्तों के साथ बुधवार को जाजमऊ गया था। यहां पर वह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। दोस्तों ने साथी को डूबता देख गंगा किनारे नाविकों व लोगों से मद्द मांगी। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शुक्लागंज थाना व जाजमऊ चैकी की पुलिस पहुंच गई और नदी में डूबे किशोर की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। काफी तलाश के बाद मछली का जाल डाला गया, जिसके बाद गंगा में डूबे किशोर का शव निकाला जा सका। इस दौरान कानपुर सीमा के बजाए शव पानी में उतराता हो शुक्लागंज थाने की सीमा में पहुंच गया था। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















