बाराबंकी, नगर संवाददाता: लोनी थाना क्षेत्र स्थित कटरा इलाके के गांव शिवनाम योगिनी मन्दिर के जंगल में बुधवार को 12 साल के बच्चे का शव मिला। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय थाना कोठी क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांशु के रुप में हुई है, जो होली पर अपने नानी के घर आया था। शव की दशा को देखते हुए यह आशंका जताई गई है कि किसी ने दिव्यांशु को मारने के बाद शव को फांसी पर लटकाया है। एएसपी ने बताया कि शव बरगद के पेड़ से लटका पाया गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















