बैकुंठपुर/नगर संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे श्री गुलाब सिंह का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह किड़नी की बीमारी से काफी समय से जूझ रहे है।जिला अस्पताल में उनका डायलिसिस हो रहा था। आज सुबह उनकी जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। श्री सिंह काफी मिलनसार नेता थे। वह पहली बार 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। राज्य गठन के बाद पहली बार 2003 में हुए चुनाव में वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने श्री सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री बघेल एवं डा.महंत ने अलग अलग जारी शोक संदेश में उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
















