शाहजहांपुर, नगर संवाददाता: जनपद में बुधवार सुबह नाश्ता बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग में घिरा सिलेंडर फट जाने से एक ही परिवार के करीब छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम दनियापुर निवासी अनिल चाट आदि का ठेला लगाता है। अनिल का पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता है उसी कमरे में खाना आदि भी बनता है। बुधवार सुबह अनिल की पत्नी रूबी (25) गैस सिलेंडर पर नाश्ता बना रही थी। गैस लीक होने पर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता। आग में घिरा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से कमरे के ऊपर पड़ी टीन शेड भी उखड़ गई। घटना में अनिल (32), पत्नी रूबी (28), पुत्र अभिषेक (08), विष्णु (05), आदित्य (01) व भाई संजू उर्फ संजय (23) गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी गांव पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने चिन्ताजनक हालत को देखते सभी को हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। वहीं अभिषेक की हालत काफी खराब बताई जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















