बागपत, नगर संवाददाता: जिले के रमाला थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई पर हार जीत का सट्टा लगाने वाले गिरोह के बदमाशों की बुधवार को रमाला पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में सट्टा गिरोह चलाने वाले गिरोह का सरगन नसीम निवासी कांधला, शामली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। बदमाशों के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना की सूचना पर सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि सट्टा लगाने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस तलाश रही है, जिसके बाद आरोपित पुलिस से बचते घूम रहे हैं। 15 मार्च को क्षेत्र के सौंटी गांव के आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई पर हार जीत का सट्टा लगाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और 40 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.32 लाख रुपए, स्कॉर्पियो कार चार तमंचे, पांच चाकू, नौमुर्गे भी बरामद किए थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















