छज्जा गिरने महिला की मौत

नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से महिला घायल हो गई। उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक बरौला गांव में जुगल किशोर के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को 45 वर्षीय चंपा माली अपने पति मंगल माली के साथ मजदूरी कर रही थी। इस बीच अचानक मकान का छज्जा चंपा माली के ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here