महिला पुलिस टीम ने स्कूलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

ग्र्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस टीम के द्वारा विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बालिकाओं को जागरूक किया गया।

जनपद गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति टीम के सदस्यों द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज कस्बा जेवर, सुखबीरी इंटर कॉलेज नीमका व श्रीराम इंटर कॉलेज धोरा में छात्राओं को जागरूक किया गया। चलाऐ गए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष जेवर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here