ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: दनकौर बाईपास सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने यमुना प्राधिकरण के जीएम केके सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चै. प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर के बाहर से बनाये गए बाईपास रोड़ पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया है। जिससे वहां से लोगों का पैदल व वाहन लेकर निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि इस बाईपास सड़क से डेरीन गुजरान, मुहफाड़, रीलखा, महमदपुर आदि दर्जनों गांवों सहित बाहर के हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते है। जिसमें आये दिन दुर्घटनाओं से लोगो का जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जल्द से जल्द इस सड़क पर जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। जीएम केके सिंह ने तुरंत समस्या के समाधान की बात कही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, श्रवण नागर, दीपक भाटी, धीरज खटाना, कपिल कसाना, चेतन नागर, सचिन कुमार, विकल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















