ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: बिसरख थाना क्षेत्र के गांव चिपियाना बुजुर्ग के रहने वाले व्यक्ति ने गांव बिसरख निवासी एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों पर अपने पिता के अपहरण कर हत्या करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चिपियाना बुजुर्ग गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उसके पिता राजपाल का बिसरख गांव में एक प्लॉट है। जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों ने कब्जा कर रखा है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद आरोपियों ने उनके पिता का अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत 27 दिसंबर 2020 को बिसरख थाने में की थी। 13 जनवरी को पर्थला गांव निवासी उनके रिश्तेदारों ने उन्हें बताया कि उनके गांव के जंगल में एक शव पड़ा है। वह 14 जनवरी को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस ने शव उनके सुपुर्द किया और उन्होंने अंतिम संस्कार किया। अभी तक पुलिस ने पोस्टमार्टम के पेपर उन्हें नहीं दिए हैं। जब उन्होंने प्लॉट पर कब्जा करने वाले व्यक्ति और उसके दो पुत्रों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। बिसरख थाना प्रभारी मुनीष चैहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गजे सिंह, राहुल और गौरव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















