मानेसर, नगर संवाददाता: केवाइसी अपडेट करने के नाम पर गांव कासन में रहने वाले अजय कुमार के बैंक खाते से 1,215,17 रुपये निकाल लिए गए। आइएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के उरवा भैसपुरी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव कासन में रहते हैं। उनका खाता आइसीआइसीआइ बैंक में है। 22 नवंबर दोपहर को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अजय से केवाइसी अपडेट नहीं होने की बात कही और पैन कार्ड नंबर के साथ ओटीपी पूछा। झांसे में आकर उन्होंने व्यक्ति को ओटीपी नंबर भी बता दिया। बाद में उनके खाते से 1,21,517 रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एएसआइ संजीव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














