रिपोर्टर भारत भूषण पिंजौर शहर में 28-06-2025 शनिवार शाम हुई तेज़ बारिश एक दिल दहला देने वाला हादसा लेकर आई, जब 9 साल की मासूम बच्ची मनु उफनते नाले की चपेट में आकर बह गई। यह दर्दनाक घटना विश्वकर्मा कॉलोनी, पिंजौर की है, जहाँ बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ छाता लेकर अपने पिता को ड्यूटी से लेने जा रही थी। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब तेज बारिश के चलते नाले में अचानक तेज़ बहाव आ गया। रास्ते में मनु की चप्पल नाले में गिर गई और वो उसे उठाने के लिए झुकी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बहते नाले में समा गई। बड़ी बहन के चीखने-चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, कई नौजवानों ने नाले में उतरकर तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। जैसे ही घटना की सूचना मिली, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र, नगर परिषद की टीम, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया। लगभग 1 किलोमीटर दूर, पिंजौर गार्डन के पास एक होटल के नजदीक, मनु को नाले से निकाला गया और सेक्टर-6, पंचकूला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। बच्ची के माता-पिता — मां पम्मी और पिता पुष्कर, तथा बड़ी बहन गहरे सदमे में हैं। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर वार्ड नंबर 11 के पार्षद सौरभ गुप्ता, वार्ड नंबर 12 के पार्षद अश्विनी कुमार, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसी बीच, पिंजौर निवासी महिला मदु विग जी ने बताया कि “पिंजौर में लगभग सभी नाले खुले पड़े हैं, जो बारिश के समय बच्चों और छोटे जानवरों के लिए जानलेवा बन जाते हैं। प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कालका-पिंजौर क्षेत्र में नालों की दुर्दशा किसी भी दिन बड़ा हादसा करा सकती है। लोगों की मांग है कि नगरपालिका के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















