मानेसर, नगर संवाददाता: नकली डिमांड ड्राफ्ट देकर 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइएमटी मानेसर सेक्टर साथ थाना पुलिस को दी शिकायत में एक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न प्रकार की धातुएं बेचने का कार्य करती है। 18 नवंबर को उनकी मेल आइडी पर जानकारी के लिए मेल आया। मेल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र जोशी बताया। उसने बताया कि उनकी कंपनी को 800 किलो टिन मेटल चाहिए। सुरेंद्र ने फोन से बात करते हुए कहा कि वह अपनी गाड़ी और 4 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेज देगा। डिमांड ड्राफ्ट के आधार पर दिनेश की कंपनी ने 23 नवंबर को माल भेज दिया। जब डिमांड ड्राफ्ट को बैंक में लगाया तो पता लगा वह डिमांड ड्राफ्ट नकली है। आइएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














