नोएडा, नगर संवाददाता: नोएडा डिपो से बरेली के लिए बस शुरू की गई है। बस सुबह डिपो से चलती है। नोएडा डिपो में 215 बसें हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलती हैं। लॉकडाउन से पहले बरेली डिपो की बस नोएडा के लिए शुरू की गई थी। बाद में बस सेवा को बंद कर दिया गया था। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह ने बताया कि बरेली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस सुबह 6.30 बजे डिपो से चलती है और छह घंटे का सफर तय करके बरेली पहुंचती है। उन्होंने कहा कि बस के लौटने का समय यात्रियों की संख्या पर निर्भर है। जिस समय अधिक यात्री मिल जाते हैं, वहां से बस चला दी जाती है। उन्होंने बताया कि अभी इस रूट पर एक बस चलाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो बसें बढ़ा दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ और नए रूट पर बस चलाने की तैयारी है। लोग भी यदि किसी रूट पर बस चलाने का सुझाव देंगे तो उस पर विचार किया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















