नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-52 मे कार चालक ने गलत दिशा में आकर सामने से दूसरी कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। गांव जसोला सरिता विहार दिल्ली निवासी आदित्य बीती 30 जनवरी को दोस्त दिल्ली निवासी मनोज के साथ कार से नोएडा आ रहा था। इस दौरान मनोज कार चला रहा था और आदित्य बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। बताया गया है कि जब वह नोएडा सेक्टर 52 यू टर्न से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से मनोज ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आदित्य ही मौत हो गई। इस मामले में आदित्य के परिजनों ने अब सेक्टर 24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















