नोएडा, नगर संवाददाता: यूपी 16सीवी सिरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी सोमवार से शुरू हो गई है। नीलामी में वहीं लोग हिस्सा ले सकतें हैं, जिन्होंने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। नीलामी के नतीजे वेबसाइट पर बुधवार को जारी होंगे। एआरटीओ प्रशासन एके पांडे ने बताया कि नीलामी तीन दिन यानि बुधवार तक चलेगी। इसी दिन शाम छह बजे वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदक के वाहन के लिए नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। पहली बार की नीलामी से बचने वाले नंबरों के लिए फिर से बोली लगेगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। दूसरी बार की नीलामी से बचने वाले नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आवेदक बुक सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि कई ऐसे नंबर हैं, जो आकर्षक नंबरों की सूची में शामिल नहीं हैं लेकिन लोगों के पसंदीदा हैं। इन नंबरों को एक हजार रुपये जमा करके दो पहिया वाहन के लिए और पांच हजार रुपये में चार पहिया वाहन के लिए बुक कर सकते हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















