गाजियाबाद, नगर संवाददाता: कॉलेज के ऑनलाइन कक्षा वाले ग्रुप से नंबर लेकर कुछ मनचले एक छात्रा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की धमकी से परेशान होकर छात्रा ने विजय नगर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजयनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है और एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने व्हाट्सएा ग्रुप से किसी छात्र ने उसका नंबर लेकर बाहरी लोगों को दे दिया है। यह बाहरी लोग उसे बीते डेढ़-दो महीन से फोन कर परेशान कर रहे हैं। वह कई नंबरों को ब्लॉक भी कर चुकी है, लेकिन फोन आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक मचनले ने उन्हें फोन कर खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया और दोस्ती करने की बात कही। उसने मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस को दर तहरीर में उन सभी नंबरों की सूची भी दी है, जिससे उसे फोन आ रहे हैं। क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के मोबाइल नंबर के अधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















