गाजियाबाद, नगर संवाददाता: विजयनगर के सम्राट चैक के पास एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विजय नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह दवाई लेने के लिए सम्राट चैक के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थी। उसी समय कार में सवार होकर पहुंचे आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शरू कर दी। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विजयनगर कोतवाल महावीर सिंह चैहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के अधार पर आरोपी अखिलेश कुमार उर्फ मोंटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















