गाजियाबाद, नगर संवाददाता: जिला अदालत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने अदालत में कार्यरत एक बाबू के खिलाफ कविनगर कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। बाबू पर एनआई एक्ट से संबंधित मुकदमे की फाइल गायब करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एनआई एक्ट के तहत लंबित दिग्विजय सिंह बनाम अजय कुमार नाम से एक मुकदमे की फाइल गायब हो गई है। इस संबंध में उन्होंने अपचारी कर्मचारी मोनू वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। कविनगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















