गाजियाबाद, नगर संवाददाता: मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में विजय नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह हादसा 29 जनवरी की दोपहर का है। मृतक के पुत्र ने अब विजय नगर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले मृतक के पुत्र कौशल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता श्यामसुंदर 29 जनवरी की दोपहर मेरठ एक्सप्रेसवे से इंदर कॉलेानी स्थित घर पर आ रहे थे। जैसे ही वह लकी मोट्र्स के पास पहुंचे, गाजीपुर की ओर से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके पिता को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















