गाजियाबाद, नगर संवाददाता: हरसांव की रहने वाले एक छात्र का जालसाजों ने फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके मित्रों से मदद के नाम पर रकम मांगी है। जानकारी होने पर छात्रा ने कविनगर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित छात्र अंकित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि किसी ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उनकी फोटो प्रोफाइल में लगाई है। इसके बाद आरोपी ने उनकी मित्र सूची में शामिल लोगों को रिक्वेस्ट भेज कर उन्हें अपनी मित्र सूची में शामिल कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उनके सभी मित्रों को मैसेंजर से मदद के नाम पर रकम की मांग कर रहा है। उन्हें अपने एक मित्र से ही मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। कविनगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















