गाजियाबाद, नगर संवाददाता: पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में मंदिर के लिए छोड़ी गई जमीन कब्जाने को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक उद्यमी दंपत्ति के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। पीड़ित दंपत्ति की तहरीर पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मूलरूप से रजापुर के रहने वाले उद्यमी रणपाल सिंह ने बताया कि वह फिलहाल पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके घर के पास ही मंदिर के लिए जमीन छोड़ी गई है। रविवार की शाम शक्ति सिंह का बेटा दो अन्य लोगों के साथ प्लाट को देखा रहा था। उन्होंने उत्सुकतावस पूछा तो आरोपी ने कहा कि वह इसे कब्जा करेगा। इसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। इतने में पीड़ित की पत्नी भी वहां पहुंच गई। आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनका फोन छीन लिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के अधार पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















