गाजियाबाद, नगर संवाददाता: प्रताप विहार में रहने वाली एक प्ले स्कूल की संचालिका के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस वारदात के संबंध में अपने पति के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी है। वहीं विजय नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के अधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रताप विहार में रहने वाली पीड़िता रीता ने बताया कि वह सेक्टर-12 प्रताप विहार में प्ले स्कूल संचालित करती हैं। वर्ष 2005 में उनकी शादी नितिन शर्मा से हुई थी। वह नोएडा स्थित एक नामी विश्वविद्यालय में सहायक रजिस्ट्रार हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही नितिन शर्मा पीड़िता को प्रताड़ित करता है। कुछ दिन पूर्व उसने पीड़िता के प्ले स्कूल पर भी कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि कब्जा करने में स्थानीय चैकी इंचार्ज अनंग पाल राठी ने उसकी मदद की थी। एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चैहान ने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















